April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनुमंडल पदाधिकारी महुआ द्वारा मुकसूदपुर ताज उत्क्रमित मध्य विद्यालय निरीक्षण किया गया।

 

अनुमंडल पदाधिकारी महुआ द्वारा मुकसूदपुर ताज उत्क्रमित मध्य विद्यालय निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, वैशाली

वैशाली:उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुकसूदपुर ताज प्रखंड महुआ (वैशाली) मे अनुमंडल पदाधिकारी महुआ द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें शिक्षक उपस्थिति पंजी, छात्र उपस्थिति, छात्र छात्रा की पोशाक, मध्यान भोजन ,शौचालय, पेयजल के साथ-साथ वर्ग कक्ष में जाकर शिक्षक एवं बच्चों से पूछताछ किए तत्पश्चात विद्यालय परिवार को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं साफ-सफाई वर्ग संचालन के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दिए बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश्वर राम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अशर्फी दास, श्री सुनील कुमार, श्री विकास नारायण, श्री ज्योति प्रसाद, श्री संदीप कुमार, मोहम्मद अबरार अहमद शिक्षा सेवक श्री महेंद्र मलिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.