स्नातक प्रतिष्ठा मे भूगोल,दर्शनशास्त्र,संगीत विषयो के पढ़ाई शुरू करने की मांग।
स्नातक प्रतिष्ठा मे भूगोल,दर्शनशास्त्र,संगीत विषयो के पढ़ाई शुरू करने की मांग।
ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर : समस्तीपुर : – – मोरवा विधायक रणविजय साहू ने विधानसभा सत्र के दौरान डॉ लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास महाविद्यालय मे स्नातक प्रतिष्ठा मे भूगोल,दर्शनशास्त्र,संगीत विषय में पढ़ाई की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा उठाया। कहा कि लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र का एकलौता महाविद्यालय है ।महाविद्यालय की स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रयासो से हो सका था वहीं महाविद्यालय मे स्नातक प्रतिष्ठा मे भूगोल,दर्शनशास्त्र,संगीत विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं रहने से छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इन्हें इन विषयों की पढ़ाई के लिए पंद्रह किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है ।विधायक ने छात्रहित मे इन विषयों मे अविलंब पढ़ाई शुरू करने की मांग की है।वहीं मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड 08 मे राजेंद्र दास के घर से मंचन पासी के घर तक सड़क निर्माण कराने की भी मांग की ।
