अपराधियो के हौसले बुलंद,किसान से चार लाख की लूट, पीछा कर लूटा रुपया
अपराधियो के हौसले बुलंद,किसान से चार लाख की लूट, पीछा कर लूटा रुपया
समस्तीपुर(जकी अहमद)
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर घाट निवासी मदन चौधरी आज चार लाख रूपया लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे, तभी उनका पीछा करते हुए अपराधियों ने उसे रास्ते रोका और मारपीट कर बेहोश कर दिया और चार लाख रूपया लेकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया की कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी मदन चौधरी ने अपनी पुत्री की शादी के लिए जमीन बेचा था और चार लाख रूपया जमा करने बैंक जा रहा था तभी यह घटना घटित हुई। उन्होंने इसकी शिकायत कल्याणपुर थाना से की हैं। कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गये हैं। घायल किसान का उपचार सदर अस्पताल समस्तीपुर में चल रहा है।
