April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिव लिंग की स्थापना के अवसर कलश यात्रा निकाली गई

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

शिव लिंग की स्थापना के अवसर कलश यात्रा निकाली गई

। प्रखंड क्षेत्र के रूसुलपुर कोरिगावँ रुकमंजरी में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना को लेकर वृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाएं एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया . कलश यात्रा हुसैना घाट वाया नदी के तट पर पहलेजा घाट से लाये गये गंगा जल को कलश में भरकर आचार्च मिठ्ठू बाबा एवं राजेश उपाध्याय द्वारा पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश यात्रा शुरू कराई गई .कलश यात्रा में लगभग 1100 महिला व कन्या शामिल थी. कलश यात्रा गाजे बाजे एवं हाथी , घोड़े , के साथ निकाली गई . इस दौरान शिव महिमा के भजन से पूरे क्षेत्र की हवा भक्तिमय हो गया . लोगों ने बताया कि शिव मंदिर में शिव लिंग की स्थापना के पश्चात अष्टयाम यज्ञ, शिव विवाह के अलावे कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है . वही आचार्य श्री बाबा ने बताया कि सावन माह में शिवलिंग स्थापना करने का बड़ा महत्व है . इस माह में भगवान शिव की पूरी कृपा भक्तों पर बनी रहती है. आचार्यो ने भगवान के रूप का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव का रूप बड़ा ही अजीब है. शरीर पर चिता भस्म, गले मे सर्पो का हार,कंठ में विष,जटाओ में जगत तारणी माँ गंगा तथा माथे में प्रलयकारी ज्वाला रहती है और सावन में भगवान शिवशम्भू सभी भक्तों का मंगल ही करते है. सावन माह भगवान शिव की आराधना का महीना होता है.कलश यात्रा में पूर्व विधायक राज किशोर सिंह, मुखिया केशरी देवी, जिला पार्षद मनोज ठाकुर, पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह, मंटु सिंह महतो, संतोष सिंह, सहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.