हल्की बारिश में ही महुआ बना टापू ।रिपोर्ट। रेणु सिंह
हल्की बारिश में ही महुआ बना टापू
महुआ। रेणु सिंह
हल्की बारिश में ही महुआ नगर परिषद के जल निकासी का पोल खुल गया है। यहां गुरुवार को बूंदाबांदी क्या हुई कि बाजार में जगह-जगह जल जमाव कायम हो गया। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
महुआ बाजार का हृदय स्थली कहा जाने वाला गांधी स्मारक पर तो जलजमाव से लोगों को चलना मुश्किल हो गया। गांधी स्मारक से ताजपुर रोड में 500 मीटर तक जलजमाव हो जाने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं सड़क किनारे के दुकानदारों को दुकान बंद कर लेना पड़ा। यहां सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों के चक्के से पानी उड़कर दुकान के सामान को खराब कर दे रहा था। वही पैदल आने-जाने वालों को तो गाड़ी की चक्के से कचड़े युक्त पानी उड़कर उनकी हुलिया खराब कर दे रहा था।
यहां पर नाला नहीं होने कारण हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है आखिर गांधी स्मारक के पास नाला क्यों नहीं बनाया गया है। इधर लोगों का कहना है कि पुराना नाला को बंद कर देने के कारण पानी नहीं निकलता है। उधर वाया नदी सड़क पुल के पास मुख्य द्वार पर जलजमाव से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां जब गाड़ियां तेजी से गुजरती है तो कचरे युक्त पानी उड़कर दुकान में आते हैं। वहीं थाना चौक के पास जलजमाव से लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पढ़ रही थी। पातेपुर रोड गोला रोड सहित विभिन्न जगह पर हल्की बारिश में ही जलजमाव हो जाता है। यहां जितने भी नाले हैं उससे पानी की निकासी नहीं होती। जिसके कारण हल्की बारिश में ही बाजार टापू सा दिखने लगता है।
