April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निरीक्षण के दौरान अधिकतर स्कूलों में मिली भारी खामियां निरीक्षण को लेकर स्कूलों में मची रही हड़कंप

निरीक्षण के दौरान अधिकतर स्कूलों में मिली भारी खामियां
निरीक्षण को लेकर स्कूलों में मची रही हड़कंप
महुआ। रेणु सिंह
सरकार के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर गुरुवार को विशेष अभियान के तहत स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकतर स्कूलों में भारी खामियां पाई गई। इधर निरीक्षण को लेकर स्कूलों में हड़कंप मची रही।
स्कूलों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर विशेष अभियान के तहत निरीक्षण अभियान चलाया गया था। यहां अनुमंडल अधिकारी निवेदिता कुमारी के द्वारा जहां संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज सहित विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। वहीं अपर एसडीओ वंदना सिन्हा द्वारा जंदाहा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने स्कूलों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ पठन-पाठन, साफ-सफाई, विधि व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, पोशाक, शौचालय की स्थिति, पेयजल की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। इधर अनुमंडल कार्यपालक पदाधिकारी पूनम खन्ना, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने भी स्कूलों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआ रामराय में भी गहन निरीक्षण किया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने समस्याएं सुनाई। मध्य विद्यालय सिंघाड़ा, महुआ सिंहराय पश्चिमी, अख्तियारपुर, मिर्जानगर, उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरीगामा सहित विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण को लेकर हड़कंप रही। इधर सरकार के अपर मुख्य सचिव द्वारा स्कूल निरीक्षण का जारी किए गए निर्देश को लेकर विद्यालयों में स्थिति चुस्त-दुरुस्त की गई थी। पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण का प्रतिवेदन जिला शिक्षा कार्यालय को भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.