April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एसआईटी ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार ,अपराधियों के पास से हथियार,मोटरसाईकिल एवं नगद बरामद

एसआईटी ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार ,अपराधियों के पास से हथियार,मोटरसाईकिल एवं नगद बरामद

समस्तीपुर(जकी अहमद)

विभूतिपुर थाना परिसर में डीएसपी शिवम कुमार की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर डीएसपी ने मीडिया कर्मियों को बताया की दिनांक 05 जुलाई 2023 को रात्रि करीब 10 बजे सूचना मिली कि विभूतिपुर थाना के तहत दाहु चौक स्थित नंद डेयरी के मैनेजर से बाईक सवार चार अपराधियों के जरिया हथियार के बल पर रास्ते में 1,66000 रूपये लूट लिए गये हैं, जिसके आलोक में विभुतिपुर थाना कांड संख्या 239 / 2023 , दिनांक 6 जुलाई 2023, धारा 394 आईपीसी अंकित किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान विनय तिवारी के आदेशानुसार रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा मैन्युवल एवं तकनीकी अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त कुल चार अपराधकर्मियों को नई घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करने के दौरान घटना में प्रयुक्त गोली, मोटरसाईकिल, मोबाईल एवं नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा अपने पांच अन्य सहयोगियों का नाम का उल्लेख किया गया एवं इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया की पकड़े गए अपराधियों में आयुष कुमार उर्फ संजू बाबा पिता चंद्रदेव सिंह, साकिन विशनपुर,थाना विभूतिपुर, राहुल कुमार उर्फ राधे पिता जगदीश राय, साकिन चकहबीब, थाना विभूतिपुर, अमित कुमार उर्फ छोटू पिता राम शगुन महतो, ग्राम मालपुर, दलसिंहसराय एवं बादल कुमार उर्फ बदला पिता पिता प्रवीण राय, साकिन समर्था, थाना विभूतिपुर सभी जिला स्मस्तीपुर निवासी का नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया की पकड़े गए अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, तीन मोटरसाईकिल एवं सात सौ रुपया नगद बरामद किया गया है। अंत में डीएसपी ने बताया की एसआईटी टीम में मेरे अलावा विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, सoअoनिo राजेश कुमार सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.