April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एसडीओ के अंगरक्षक अवधेश कुमार यादव का पदोन्नति पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन ।

एसडीओ के अंगरक्षक अवधेश कुमार यादव का पदोन्नति पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन ।

रिपोर्ट:अशरफ वैशालवी

महनार वैशाली। अनुमंडल कार्यालय महनार में अनुमंडल पदाधिकारी के अंगरक्षक अवधेश कुमार यादव ए एस आई में पदोन्नति होने पर अनुमंडल कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित होकर अंग वस्त्र व माला पहना और तोहफा देकर विदा किया विदाई के समय सभी के आंखें नम हो गई चुके यह पांच वर्षों से महनार अनुमंडल में रहकर सभी जनों से घुल मिल गए थे ये काफी व्यावहारिक पुलिस अमले थे इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा ने इनके कार्यों की सराहना करते हुए इनके साथ बिताए हुए समय को याद किया अनुमंडल पदाधिकारी के अंगरक्षक के रूप में इनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाए गा मालुम हो कि इन्होंने तीन एसडीओ का अंगरक्षक रहे पुर्व एसडीओ स्व मनोज प्रियदर्शी के समय 24 दिसंबर 2018 को आये अपने डूयुटी के पाबंद रहे हंसते मुस्कुराते अपने कर्तव्य का पालन किया स्व मनोज बाबू कोरोना पाज़िटिव होकर पटना में भर्ती हुए तो वहां साथ रहे मनोज बाबू जब कोरोना से जंग हार कर इस दुनिया में नहीं रहे तब भी उनके परिवार वालों से हमदर्दी रखे जब स्व मनोज बाबू के साला अनुपम कुमार जी महनार समान लेने आए तो यादव जी ने एक एक समान उपलब्ध कराया इतना ही नहीं इनकी पत्नी रंजना कुमारी अनुकम्पा के आधार पर नौकरी के लिए पटना से हाजीपुर जिला अधिकारी वैशाली के यहां कागज़ी प्रकिया के लिए आयी तो उसे बड़ी इमानदारी व वफादारी के साथ कागज़ी कामों दौड़ घुप किए । फिर निवर्तमान एसडीओ आई ए एस सुमित कुमार के दौर ए वक्त में भी उसी मुस्तैदी से ड्यूटी किया और वर्तमान एसडीओ जनाब नीरज सिन्हा के वक्त में कुछ माह अपने कार्यों का पालन करते हुए पदोन्नति मिली जिसे सब लोग खुश हैं चुके अवधेश कुमार यादव अच्छे स्वभाव और मिलनसार पुलिस अमले हैं एसडीओ नीरज सिन्हा, एसडीपीओ प्रीतिश कुमार समेत अन्य अनुमंडल प्रशासन की ओर से इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.