महुआ के मानपुरा स्थित आरजेसी सेंटर पर नेत्र शिविर में रोगियों के उमड़ी भीड़
महुआ के मानपुरा स्थित आरजेसी सेंटर पर नेत्र शिविर में रोगियों के उमड़ी भीड़
महुआ, रेणु सिंह
महुआ के मानपुरा स्थित आरजेसी सेंटर पर रविवार को निशुल्क नेत्र जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोगियों की भीड़ उमड़ी। यहां पर दर्जनों नेत्र रोगियों का इलाज और उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
यह जांच शिविर का आयोजन एएसजी नेत्र चिकित्सालय की ओर से डॉक्टर प्रमोद कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। शिविर में आए रोगियों को एक-एक कर उनकी नेत्र जांच की गई। साथ ही उन्हें आंख की बीमारियों से बचाव को लेकर विभिन्न जानकारियां भी दी गई। यहां शिविर में आए लोगों को मोतियाबिंद के बारे में विशेष तौर पर बताया गया। इसके लक्षण के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही नेत्र प्रत्यारोपण आंख का तिरछापन, ग्लूकोमा, आंखों का प्लास्टिक सर्जरी आदिके बारे में डॉक्टर द्वारा बताया गया। डॉक्टरों ने बताया कि आंख मानव जीवन का एक अहम अंग है। इसे देखभाल करना और समय-समय पर जांच कर परामर्श लेना जरूरी होता है। ताकि वह उसे सहेज सकें। यहां पर दर्जनों रोगियों को आंख जांच के साथ दवाएं दी गई। वहीं मोतियाबिंद के लक्षण पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। डॉ प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यहां पर आइ मरीजों को निशुल्क जांच और परामर्श के साथ बैठने, पेयजल सहित विभिन्न सुविधा दी गई। इस जांच और परामर्श शिविर में आरजेसी सेंटर के कर्मियों ने सहयोगात्मक भूमिका निभाई।
