चहक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे खेल-खेल में करेंगे पढ़ाई।
चहक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे खेल-खेल में करेंगे पढ़ाई।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! महुआ, बीआरसी महुआ में आयोजित प्रथम दूसरे वर्ग के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय चहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आज के भारी-भरकम पढ़ाई को सरल बनाने के लिए बच्चों को खेल भावना के तहत शिक्षा देने की व्यवस्था हो रही है ।इस कार्यक्रम को चहक नाम दिया गया है, जिसके माध्यम से शिक्षक बच्चों को हंसाते, खेलाते ,मौज मस्ती कराते ,पढ़ाएंगे ताकि बच्चे विद्यालय में रहकर अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकें । खेलना बच्चो का मौलिक अधिकार है लेकिन आज पाठ्यक्रम भारी होने के कारण बच्चे पढ़ाई पूरा नहीं कर पाते । इस समस्या को दूर करने के लिए चहक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे खेल खेल में पढ़ाई कर सकेंगे। प्रशिक्षक के रूप में मनीष कुमार ,रंजीता मिश्रा, ब्रज किशोर कुमार शामिल थे, जबकि प्रशिक्षणार्थी के रूप में शिक्षक मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद निजाम, पूजा कुमारी ,शौकत अली ,अनुपम कुमारी ,पूर्णिमा भारती, सुजाता कुमारी ,निकहत आरा, आशा सिंह, दिनेश पासवान सहित अन्य शामिल थे।
