महुआ पुलिस ने पकरी 50 लाख से भी अधिक की शराब
महुआ पुलिस ने पकरी 50 लाख से भी अधिक की शराब
महुआ। रेणु सिंह
महुआ पुलिस ने गस्ती के दौरान 50 लाग से भी अधिक की शराब पकड़ी है। यह उपलब्धि महुआ हाजीपुर सड़क पर बेलकुंडा के पास हुई।
पुलिस को देखकर चालक शराब लदा ट्रक छोड़कर भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना गश्ती कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर ट्रक चालक और धंधेबाज निकल गया। बताया गया कि डाक कावड़िया की भीड़ चल रही थी। जिसमें धंधेबाज और चालक निकल गया। इधर थानाध्यक्ष प्रभात ने सक्सेना ने शराब सहित ट्रक को जप्त कर थाने ले आए। बताया गया कि 565 कार्टून शराब बरामद की गई है। जो 50 लाख से अधिक की है।
