April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विवाहिता की हत्या कर किया शव गायब। रिपोर्ट। रेणु सिंह

विवाहिता की हत्या कर किया शव गायब
महुआ। रेणु सिंह
महुआ थाना अंतर्गत बेझा गाव मे एक विवाहित की हत्या कर शव गायब करने का आरोप मायका वालों ने ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मृतिका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना अंतर्गत बेझा गांव के लालबाबू सिंह के पुत्र रवि सिंह उर्फ़ कल्लु सिंह की शादी देवघर बैधनाथ धाम मे चंदेशर सिंह की पुत्री रूबी सिंह के साथ 14 वर्ष पूर्वहुई थी। दो दिन पूर्व बेझा गांव से किसी आदमी ने मोबाइल से रुबी की मौत की सूचना मायका वालों को दी। खबर के बाद मायका वालों ने महुआ थाना पहुँच आपबीती सुनाई। जब पुलिस रूबी के ससुराल पहुची तो ससुराल के सभी लोग घर से फरार थे। वही मृतिका के भाई ने एक लिखित आवेदन महुआ थाना को दिया। जिसमे 5 लोगों को नामजद बनाया है। मृतिका के पति, सास, ससुर, नन्द, नंदोसी को आरोपित किया गया है।महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने मृतका के ससुर लालबाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका को दो लड़की और एक लड़का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.