ताजिया जुलूस में डी जे की तेज़ आवाज़ पर रहेंगी पाबंदी। एसडीओ
ताजिया जुलूस में डी जे की तेज़ आवाज़ पर रहेंगी पाबंदी। एसडीओ
अफ़वाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। डीएसपी
महनार वैशाली। महनार अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मुहर्रम को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा एवं एसडीपीओ प्रीतिश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि ताजिया के जुलूस में तेज हथियार की प्रदर्शन और डी जे की तेज़ आवाज़ पर पुरी पाबंदी रहेगी खिलाफ वरजी करने वाले पर होगी कारवाई ताजिया निकालने वाले से कहा गया कि वह लाइसेंस ले ले बगैर लाइसेंस का जुलूस निकलेगा और पुर्व से निर्धारित रुट वह रास्ते से ही जुलूस ले जायेंगे नया रुट रास्ते नहीं बनाया जायेगा सोशल मीडिया पर फैले अफवाहों पर ध्यान नहीं दे किसी तरह के अफवाह या असमाजिक तत्वों की जानकारी मिले तो प्रशासन को आगाह करें किसी भी सूरत में माहौल बिगाड़ने वाले बख्शें नहीं जायेंगे आपसी एकता व भाईचारा और अम्न व अमान के माहौल में सब लोग मिल जुल कर मुहर्रम का त्योहार मनाए और जुलूस निकाले बैठक में महनार के प्रखंड पदाधिकारी बसंत कुमार, प्रभारी अंचलाधिकारी आशीष कुमार, सहदेई बुजुर्गो के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ मोहम्मद इस्माइल अंसारी, सी ओ रमेश कुमार देसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी, महनार नगर परिषद कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी, जय कुमार महनार थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सहदेई बुजुर्गो ओ पी अध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी, देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, चांदपुरा ओ पी अध्यक्ष चन्दन कुमार,, जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता मनींद्र नाथ सिंह, भाजपा नेता मनोज कुमार मेहता, राजद नेता जवाहर साह, जया कामरान, इरशाद आलम सोनू, शमशाद उर्फ घंटी, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जुल्फकार मोहम्मद मनव्वर अशरफ, मोहम्मद साजिद अशरफ आसिफ मंसुरी , अब्दुल लतीफ, जलील , मोहम्मद कैस , गफ्फार अन्य लोगों के अलावे बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधियो ने शिरकत की
