सड़क किनारे गड्ढा में मोटरसाइकिल पलट जाने से 2 लोग घायल होगए
सड़क किनारे गड्ढा में मोटरसाइकिल पलट जाने से 2 लोग घायल होगए
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
कुशहर पुल के पास कुशहर चौक थाने वाली सड़क में गड्ढा में मोटरसाइकिल पलट जाने से 2 लोग घायल हो गए विदित हो कि कुशहर चौक से भाया अब्दुलपुर चौक होते हुए कन्हौली ओम ताहा जाने वाली मार्ग काफी जर्जर है सड़क के बीचो बीच कई जगह खतरनाक गधा है आए दिन दुर्घटना का शिकार मोटरसाइकिल वाले या चार चक्का वाले होते रहते हैं यह जानलेवा सड़क बना हुआ है इस सड़क का टेंडर भी हो चुका है परंतु संवेदक द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है जिस कारण बड़ी घटना घटने की उम्मीदें बनी रहती है यह जानकारी पूर्व जिला पार्षद श्रीमती संगीता देवी के पति श्री अशर्फी दास जी के द्वारा दिया गया कि अगर संवेदक इस कार्य को समय रहते नहीं कराते हैं तो कितने मुसाफिर दुर्घटना के शिकार होंगे और बहुत बड़ी अप्रिय घटना भी घट सकती है उन्होंने पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों से अपील की है कि जनहित में इस सड़क का निरीक्षण कर अविलंब संवेदक द्वारा कार्य करवाई जाए अन्यथा दुर्घटना की सारी जवाबदेही संवेदक और विभाग की होगी
