May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

यूपीएचसी मीनापुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

यूपीएचसी मीनापुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

– स्वास्थ्य जांच के बाद दवा का भी वितरण
– एएनएम ने दी परिवार नियोजन का परामर्श

वैशाली। 27 जुलाई
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीनापुर अंतर्गत वार्ड नंबर 28, बड़ी यूसुफपुर, जगदंबा स्थान के पास आउटरीच स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर का उद्घाटन स्थानीय वार्ड पार्षद माला देवी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार के द्वारा किया गया। आशा कार्यकर्ता द्वारा हड़ताल पर रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्यरत महिला आरोग्य समिति के सदस्यों द्वारा इस शिविर के संचालन एवं लाभार्थियों को संदेश देने का काम बहुत ही सराहनीय तरीके से किया गया है। महिला आरोग्य समिति के सदस्य संजू देवी, सुनैना देवी, कलसिया देवी, लालती देवी, जयमाला देवी, कुमकुम देवी, सीमा कुमारी एवं संगीता देवी का इस कार्यक्रम के सफलता में बहुत ही सराहनीय योगदान रहा। जांच शिविर का भ्रमण सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार दास के द्वारा किया गया। डॉ दास यहां की व्यवस्था से खुश दिखे। जांच शिविर में महिलाओं के साथ साथ पुरुष लाभार्थी की भी भीड़ अच्छी संख्या में थी। लोग यहां पर आकर अपना स्वास्थ्य जांच जैसे ब्लड प्रेशर डायबिटीज सहित अन्य जांच करवा रहे थे। चिकित्सक के द्वारा देखने के पश्चात दिए गए सलाह को सावधानीपूर्वक सुन रहे थे एवं लिखे गए दवा को दवा काउंटर से प्राप्त कर सेवा का लाभ उठा रहे थे।
इस स्वास्थ्य शिविर में परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन एवं सलाह अलग से बनाए गए स्टॉल पर एएनएम के द्वारा दिया जा रहा था एवं उन्हें सही परामर्श भी दिया गया। लाभार्थी काफी उत्सुकता से इन सारी चीजों को देख रहे थे एवं समझने का प्रयास कर रहे थे।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार दास के द्वारा यह बताया गया कि आशा द्वारा हड़ताल के बावजूद पीसीआई इंडिया के एफपीसी सुमन कुमारी के द्वारा महिला आरोग्य समिति के सदस्यों को उत्प्रेरित करते हुए इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित किया जिसके फल स्वरुप यह कार्यक्रम काफी सफल हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में लेखापाल अमन कुमार एवं पीएसआई के अमन ओजस्वी के साथ साथ सभी स्थानीय जन प्रतिनिधि का योगदान रहा है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.