May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डेंगू के लिए सदर अस्पताल में मच्छरदानी सहित 10 बेड, पीएचसी में दो बेड की है व्यवस्था

डेंगू के लिए सदर अस्पताल में मच्छरदानी सहित 10 बेड, पीएचसी में दो बेड की है व्यवस्था

– कार्यशाला में चिकित्सकों को डेंगू, चिकनगुनिया तथा फाइलेरिया एमएमडीपी पर मिला प्रशिक्षण
– प्रत्येक मंगलवार को पीएचसी में बांटना है एमएमडीपी किट

मुजफ्फरपुर। 27 जुलाई
डेंगू, चिकनगुनिया तथा फाइलेरिया एमएमडीपी प्रशिक्षण पर जिले के एमबीबीएस, आयुष तथा स्वास्थ्य कर्मियों को गुरुवार को सदर अस्पताल में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि बरसात के बाद साफ पानी जमने के दौरान उसमें डेंगू के लार्वा उत्पन्न होते हैं। ऐसे में डेंगू के संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो जाता है। अभी का मौसम इस लार्वा के बढ़ोतरी के लिए सबसे उपयुक्त है, इसलिए समय रहते इसका प्रबंधन जरूरी है। डेंगू के मरीजों के लिए सदर में 10 तथा प्रत्येक पीएचसी पर दो बेड मच्छरदानी के साथ उपलब्ध है। वहीं उचित दवा की व्यवस्था भी है। कार्यशाला के दौरान सिविल सर्जन डॉ यूसी शर्मा ने कहा कि डेंगू में स्वउपचार हानि कर जाता है। डेंगू में स्वास्थ्य असामान्य होते ही सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को आना चाहिए क्योंकि इसमें लक्षण आधारित इलाज होता है।

एनएस 1 किट टेस्ट मान्य नहीं:

डॉ सतीश ने बताया कि एनएस 1 किट से कभी भी डेंगू की जांच नहीं करनी है। सरकार के नियमों में सिर्फ एलिसा टेस्ट ही इसके लिए मान्य है। यह टेस्ट एसकेएमसीएच तथा सदर में उपलब्ध है। इस वर्ष वर्तमान तक एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। एनएस 1 किट से पॉजिटिव व्यक्ति को सिर्फ संदिग्ध की श्रेणी में रखा जाएगा।

एमएमडीपी किट का मिला प्रशिक्षण:

डब्लू एच ओ के डॉ राजेश पांडेय ने कार्यशाला के दौरान फाइलेरिया के विभिन्न स्टेज के बारे में बताया और कहा कि स्टेज 3 से फाइलेरिया के सूजन की शुरुआत हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि एमएमडीपी किट से वह अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता का ख्याल रखे। बार बार ठंडे सामान्य पानी से पैर को धोए। किट में मिले मलहम को उस पर लगाए। इससे सूजन में बहुत आराम मिलता है। डॉ सतीश ने कहा कि प्रत्येक पीएचसी पर प्रत्येक मंगलवार को फाइलेरिया क्लीनिक लगता है, जिसके दौरान एमएमडीपी किट का वितरण भी होता है। मौके पर जोनल मलेरिया ऑफिसर डॉ बीके सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, पीरामल के सोमनाथ ओझा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.