सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर द्वारा निर्मित जागरूकता सामग्री का विमोचन किया
सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर द्वारा निर्मित जागरूकता सामग्री का विमोचन किया
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्या श्रीमती सुनंदा पांडे ने सर्किट हाउस हाजीपुर में कैलाश सत्यापित चिल्ड्रंस फाउंडेशन के तहत संचालित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली द्वारा निर्मित जागरूकता सामग्री का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास सराहनीय है तथा जागरूकता सामग्री से गांव स्तर पर लोग जागरूक होंगे। इसे बड़े पैमाने पर वितरित करने की आवश्यकता है । इस अवसर पर कार्यक्रम के डायरेक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने आयोग के माननीय सदस्या को बताया कि संस्था द्वारा हाजीपुर प्रखंड के 150 गांव में गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु से कार्य किया जा रहा है। साथ ही साथ वैशाली जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु प्रयास किया जा रहा है ।इसके साथ ही संस्था वैशाली जिले में यौन उत्पीड़न की शिकार बच्चियों के रिहैबिलिटेशन के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर आयोग के सचिव , प्रशासनिक पदाधिकारी श्री प्रशांत , एडीसीपी वैशाली श्री विनोद कुमार ठाकुर, आरक्षी उपाधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र प्रसाद, श्रम अधीक्षक वैशाली, सिविल सर्जन वैशाली, कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस वैशाली, शिक्षा विभाग के पदाधिकारीगण समेत जिले के वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
