May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनायें मुहर्रम का पर्व -जिलाधिकारी

शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनायें मुहर्रम का पर्व -जिलाधिकारी

 

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के साथ मनाने को लेकर जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक, श्री रविरंजन कुमार के द्वारा समाहरणालय सभागार में संयुक्त रूप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यगण को जरूरी निदेश दिया गया। इस बैठक में हाजीपुर सहित जिले के सभी अंचलों से जनप्रतिनिधियों, कर्बला समिति एवं इमाम बाड़ा के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

सर्व प्रथम जिलाधिकारी के द्वारा सभी सदस्यगण का स्वागत किया गया एवं पूर्व के त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस पर्व में लोगों में काफी उत्साह रहता है। इसमें लोग ताजिया निकालते हैं और विभिन्न तरह के खेल भी करते हैं। बहुत से ऐसे स्थान हैं जहाँ कई आखाड़ों का मिलान होता है। इस अवसर पर विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। जिलाधिकारी के द्वारा शांति समिति के उपस्थित सदस्यों से उनके स्तर पर की गयी तैयारियों के बारे में पूछा गया और परामर्श लिया गया और जो भी माँग आयी उस पर जरूरी कदम उठाने का आस्वाशन दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थलों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी के साथ बल भी प्रतिनुियक्ति की गयी है। सभी प्रखंड में सेक्टर दण्डाधिकारी के रूप में वरीय पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। वरीय पदाधिकारी लगातर गश्ती करेंगें। उन्होने कहा कि इस पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में सभी की महती जिम्मेवारी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोग अफवाहों से बचें। शोसल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी इसके लिए साईबर सेनानियों का सहयोग लिया जाएगा।

इस बैठक के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा थानावार एवं अनुमंडलवार इस पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी। सभी अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि उनके अनुमंडल क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर ली गयी है और सभी जरूरी निर्देश दिये गये हैं। ताजिया जूलुस के लिए समय एवं पहलाम के लिए मार्ग निर्धारित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा कहीं भी कोई घटना घटती है तो तुरंत कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी हाल में जुलुस का मार्ग परिवर्तित नही किया जाय। सभी जूलुस का विडियो ग्राफी करायी जाय तथा बिना स्कॉट के कोई जूलूस नहीं निकले इसे सुनिश्चित करायी जाय। उन्होंने कहा कि तीनों अनुमंडल को पर्याप्त संख्या में जवान दिये गये हैं। मोटरसाईकिल से भी पेट्रोलिंग करायी जायेयी भ्रमण के क्रम में अगर कोई पदाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर नहीं पाया जायेगा तो कड़ी कार्रवाई निश्चित है।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को इमामबाड़ों पर की जाने वाली तैयारियों को वहाँ जाकर देख लेने का निदेश दिया गया तथा बताया गया कि इस अवसर पर जिला अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर पर पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति अपरिहार्य है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले में 346 स्थलों को चिन्हित कर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी लोग अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय उपस्थित रहेगें और पुरी तरह सजग और चौकस रहते हुए विधि व्यवस्था संधारित करेंगें। जिला स्तर पर 06224-260220 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया गया है, वहीं महुआ अनुमंडल के लिए 06227-223214 एवं महनार अनुमंडल के लिए 06229-235220 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया गया है जहाँ पालिवार तीन पालियों में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.