March 6, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ मानसिक व शारीरिक विकास भी बहुत जरूरी है।

 

बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ मानसिक व शारीरिक विकास भी बहुत जरूरी है।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

आज के परिवेश में बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ मानसिक व शारीरिक विकास भी बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से सभी विद्यालयों में सरकार द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रयोगशाला एवं अन्य कार्यों में रुचि बनाए रखने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है । इसी कड़ी में गोरौल प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में 15 अगस्त को लेकर नए लुक में बैंड टीम को सजाया जा रहा है एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विगत वर्षों में आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट को जिला में प्रथम तथा राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था। इसके लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने स्काउट शिक्षक के साथ सभी बैण्ड टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया । इसी कड़ी में आज स्काउट मास्टर उमेश कुमार प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर बैंड मास्टर को बुलाकर प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया है ताकि आने वाले समय में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में बैण्ड टीम जिले का नाम रोशन कर सके। बैंण्ड टीम के लीडर रौनक सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में कुणाल राज ,सूरज कुमार, आदित्य राज चौधरी, रिक्की कुमार, अजीत कुमार, राकेश कुमार, शुभम कुमार ,श्यामसुंदर कुमार, प्रिंस कुमार , राकेश
कुमार,सुन्दरता कुमार तथा अजीत कुमार सहित बैण्ड टीम के सभी सदस्यों ने प्रशिक्षण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.