मुहर्रम को लेकर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
मुहर्रम को लेकर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया ।
मुहर्रम पर्व को गोरौल प्रशासन द्वारा शुक्रवार की संध्या को फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैगमार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार, प्रभारी आँचलाधिकारी प्रेम आनंद थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एस आई राजेश कुमार,शिवम कुमारी,प्रशांत कुमार के अलावे दर्जनों पुलिस पैदल मार्च कर रहे थे. वही दूसरी ओर दर्जनों वाइक सवार पुलिस बल एक समूह बनाकर फ्लैगमार्च कर रहा था. फ्लैग मार्च गोरौल चौक, गंजहाट, गोरौल बाजार, कर्पूरी चौक ,सोंधो अंधारीगाछी, गुलजारबाग ,हुसैना घाट ,कटरमाला सहित कई गांवों में घूमते हुए लोगो से अपील किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान आपलोग अमन शांति के साथ तजिया जुलूस निकाले अफवाहों से बचे और उस ध्यान न दें, उपद्रवियों से सावधान रहें और उसके हर गतिविधि की सूचना पुलिस को दे. इसके बाद भी कोई यदि उपद्रव करते अपवाह फैलाते हुए पकड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
