मोहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
मोहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
समस्तीपुर(जकी अहमद)
कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत चकमेहसी पंचायत भवन पर मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टूडू ने करते हुए उपस्थित जनों को मुहर्रम पर्व शांति ढंग से मनाने की अपील की। मौके पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनायें कहीं भी किसी तरह की अफवाह में न पड़े। डीजे के अश्लील गानों पर पूर्णता प्रतिबंध, वही बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार व अंचलाधिकारी कमलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुलिस को सहयोग करते हुए मोहर्रम मनावे। क्षेत्र के मुहर्रम में लाइसेंस धारक अपनी जिम्मेदारी को निभाये किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर लाइसेंस धारक की जिम्मेवारी होती है।बैठक में मुखिया बृजेश कुमार, नमूना सरपंच त्रिवेदी, रामबाबू महतो, मुखिया सुनील पासवान, रमेश शर्मा, अजय दास, राधा देवी, अनीश कुमार, डीवाईएफआई के जिला सचिव उमेश शर्मा,nओम विकास कुमार अलावे अलग अलग राजनीतिक दल के गणमान्य मौजूद थे।
