मोटरसाइकिल की ठोकर से किशोरी की मौत
मोटरसाइकिल की ठोकर से किशोरी की मौत
महुआ। रेणु सिंह
लालगंज हाजीपुर मार्ग पर घटारो टोला के समीप बाइक चालक ने एक बच्ची को ठोकर मारी दी। जिससे वह काफी दूर जा गिरी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ठोकर मार भाग निकला।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया और वरीय प्रसाशन को घटनास्थल पर बुलाने को लेकर हंगामा करने लगे।सूचना मिलते ही करताहां पुलिस पहुंची और लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। मृतिका 8 वर्षीय सिंकी कुमारी घटारो रामनगर गाव के झिनकू सिंह की पुत्री थी।
