ताजिया जुलूस में लाठी बाजी का प्रदर्शन। रिपोर्ट। रेणु सिंह
ताजिया जुलूस में लाठी बाजी का प्रदर्शन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में शुक्रवार को मुहर्रम की पूर्व संध्या पर ताजिया जुलूस निकालकर युवकों ने लाठी का खेल दिखाया। उन्होंने लाठी भाजी और इस करतब से सबको चकित किया।
यहां जवाहर चौक स्थित इस्लामिया अखाड़ा से विशाल ताजिया जुलूस निकाला गया। आर्केस्ट्रा ट्रॉली की धुन के साथ यह जुलूस नगर भ्रमण किया। युवकों के हाथ में पारंपरिक हथियार थे। इस बीच में आगे आगे चल रहे थे। जगह-जगह रुककर वह लाठी भाजकर अपना कर्तव्य दिखा रहे थे। उनके लाठी बाजी को देखने के लिए जगह-जगह लोग जमे थे। जहां पर लोगों की भीड़ देख रहे थे। वहां वे रुक कर लाठी बाजी का प्रदर्शन कर रहे थे। पीछे से आर्केस्ट्रा ट्रॉली से गाते बजाते चल रहे थे। जुलूस मंगरु चौक, पंचमुखी चौक से होकर पुनः इस्लामिया अखाड़ा पर पहुंचा। उनके साथ पुलिस की टीम भी चल रही थी। उधर अन्य जगहों पर भी ताजिया जुलूस निकली।
