May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है हिन्दू-मुस्लिम के द्वारा निकलने वाली ताजिया- सौहार्द शिरोमणि डा. सौरभ पाण्डेय

धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है हिन्दू-मुस्लिम के द्वारा निकलने वाली ताजिया- सौहार्द शिरोमणि डा. सौरभ पाण्डेय

हिन्दू और मुस्लिम के ताजिया का साथ साथ होता है मिलन।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व शहीदाने कर्बला की याद में मुहर्रम का जुलूस डवरपार ,सोकहना,बरईपार, महावीरछपरा बेलीपार, भीटी,सेवई,एकला, आदि गांवों तक गमगीन माहौल में निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह मेले का भी आयोजन किया गया।
इसी क्रम में सोकहना ग्राम के हिंदुओं द्वारा निकाले जाने वाला ताजिया लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।यहां का ताजिया जुलूस धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है ।यहां पर हिन्दू और मुस्लिम दोनो साथ साथ ताजिया निकालते है।और डवरपार ,बरईपार और सोकहना के ताजिया का मिलन बरईपार मोड़ पर हुआ जहां काफी संख्या में हिन्दू और मुस्लिम इकट्ठा होकर जुलूस में शामिल होकर बेलीपार एकता एवम भाईचारा का पाठ सिखाती है।इस अवसर पर विश्व स्तर पर क्रियाशील सामाजिक सद्भावना के प्रतीक धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख एवम। मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि डॉ .सौरभ पाण्डेय एवम नरेश ने बताया कि सोकहना में हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा निकाली जाने वाली ताजिया वर्षो से परम्परागत तरीके से निकाली जा रही है।यहाँ भाईचारा देखने को मिल रहा है।
हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में डवरपार,बेलीपार, सेवई,महावीर छपरा आदि गांवों से गमगीन माहौल में मुहर्रम का जुलूस निकाल कर कर्बला में रंजोगम के साथ ताजियों को सिपुर्द-ए-खाक किया गया।
इस अवसर पर वाजिद अली ,यासीन, जलालुद्दीन,शाकिर अली,बरकतुल्लाह ,हाफिज हबीबुर, सत्तार, गुरु बाबा, नजई, मुन्ना आदि ताजिया जुलूस समिति के सदस्य उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.