ग्रामीण चिकित्सक संघ ने स्वास्थ्य मंत्री का किया पुतला दहन
ग्रामीण चिकित्सक संघ ने स्वास्थ्य मंत्री का किया पुतला दहन
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड के महम्मदपुर सकड़ा मुरियास्थान में बिहार प्रांतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ विभूतिपुर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संघ के सदस्यों और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ग्रामीण चिकित्सकों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ अपना विरोध जताया।पुतला दहन के दौरान नारेबाजी और प्रदर्शन हुआ, जिसमें ग्रामीण चिकित्सकों के सम्मान और अधिकारों की मांग की गई। इस अवसर पर संघ के नेताओं ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन ग्रामीण चिकित्सकों के आत्मसम्मान की लड़ाई है और तब तक जारी रहेगा जब तक मंगल पांडे सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते।मौके पर ग्रामीण शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ. श्रीनारायण यादव, सचिव डॉ. विशुनदेव प्रसाद सिंह,डॉ. राज कुमार राकेश, महादेव प्रसाद, मीडिया प्रभारी बबलू कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार शर्मा, चंदन कुमार, सिकंदर कुमार, मिथलेश कुमार, अवधेश राय, अर्जुन दास, घुरन महतो, प्रवीण प्रभाकर,मो अल्लाउद्दीन,अग्निदेव प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे।
