February 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली में दो परीक्षा केंद्रों पर स्थगित हुई सी टी इ टी पेपर – दो परीक्षा, 15 दिनों में पुनः होगी परीक्षा ।

वैशाली में दो परीक्षा केंद्रोंवैशाली में दो परीक्षा केंद्रों पर स्थगित हुई सी टी इ टी पेपर – दो परीक्षा, 15 दिनों में पुनः होगी परीक्षा । 

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

हाजीपुर (वैशाली)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी बी एस ई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के तहत Paper-2 की परीक्षा देशभर के 1803 परीक्षा केंद्रों में से 1801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
हालांकि, वैशाली जिले के दो परीक्षा केंद्र—वैशाली प्रखंड स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी तथा पातेपुर प्रखंड के लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी में अपरिहार्य कारणों से परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी।
सीबीएसई ने बताया कि इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर आवंटित अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा आगामी 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। पुनर्परीक्षा की संशोधित तिथि एवं कार्यक्रम की सूचना संबंधित परीक्षार्थियों को अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।
बोर्ड ने परीक्षार्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आगे की जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। वैसे बिहार की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी न किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना निश्चित तौर पर आती है,तो फिर यह परीक्षा अछूता क्यों रहे।कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर देखने को मिल ही जाती है।वैसे इन परीक्षा केदो पर उपस्थित परीक्षार्थियों ने हंगामा करते हुए प्रशासन को प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका जताई। उनका आरोप था की देर से प्रश्न पत्र भेजने का मतलब है इन प्रश्न पत्रों को मोटी रकम लेकर प्रश्नपत्र लीक कर दिया गया है। आगे की परीक्षा किस प्रकार बोर्ड ले पाती है, यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.