एसबीआई पटना मैराथन में युवा शाला के 28 बच्चों ने लिया भाग
एसबीआई पटना मैराथन में युवा शाला के 28 बच्चों ने लिया भाग
विभूतिपुर/समस्तीपुर
एसबीआई मैराथन पटना में विभूतिपुर युवाशाला के 28 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि ‘नशा मुक्त बिहार’ का संदेश भी दिया। गांधी मैदान में भव्य मैराथन प्रतियोगिता को ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की ।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विकास कुमार ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए युवाशाला लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में और भी युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगें। प्रतियोगिता में युवाशाला के खिलाड़ी सुमन, सरोज, नौशाद, विकेश, अमन, मोहन, विकास सहित कुल 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
