वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि हम सभी को सामूहिक प्रयास करके वैशाली जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाना है।
वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि हम सभी को सामूहिक प्रयास करके वैशाली जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाना है।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
बाल विवाह से आजादी सह सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन कुशवाहा आश्रम हाजीपुर में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम एवं नगर परिषद अध्यक्ष संगीता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि हम सभी को सामूहिक प्रयास करके वैशाली जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाना है। इस अभियान में हम सभी आपके साथ हैं। उन्होंने इस अवसर पर संस्था के कार्यों की सराहना की । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि संस्था द्वारा ही बहुत ही अच्छा प्रयास है। बाल विवाह होने से बच्चों के अंदर तमाम तरह की परेशानियां होती है तथा स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होती है एवं बच्चों को पढ़ने लिखने की आजादी नहीं मिलती । जिसके कारण उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस अवसर पर सुझाव दिया कि ग्रामीण स्तर पर खासकर दलित बस्तियों में जाकर लोगों को भी जागरूकता कार्यक्रम की जाए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर परिषद के चेयरमैन संगीता कुमारी ने कहा कि बाल विवाह होने से बच्चियों में स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न होती है । साथ ही साथ बच्चे कुपोषित होते हैं । बच्चों को पढ़ने लिखने का अवसर मिलना चाहिए ताकि वे स्वावलंबी बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के डायरेक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि वैशाली जिले को बाल विवाह, बाल श्रम मुक्त जिला बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में हाजीपुर प्रखंड के 150 गांव में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है । श्री शुक्ला ने बताया कि जिला पदाधिकारी वैशाली यशपाल मीणा जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हम सभी बाल संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन राजीव मोहन एवं डॉ एसके विद्यार्थी ने किया। कार्यक्रम में समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए युवा गांधी संघ, रोशनी क्लब, वैशाली क्लब, पंचशील सेवा समिति, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, एथलेटिक संघ के राजेश शुभांगी, बाल बैडमिंटन संघ के रवि रंजन कुमार, ऑस्कर फिल्म के लिए नामित डायरेक्टर रंजन कुमार, शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुचिता चौधरी, डॉक्टर ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ रमाकांत ठाकुर, डॉ प्रभात कुमार, वैशाली ब्लड लाइन के डॉक्टर संदीप सागर , दिनेश गुप्ता, गोकुल स्वीट्स, राजेश बक्शी ,अधिवक्ता ,अमित कुमार , महासचिव बुद्धिजीवी मंच, सत्य प्रकाश कुमार, संस्थापक आरोग्य हॉस्पिटल, कृष्णा सोनी ,अलंकार ज्वेलर्स, दीपक दानवीर, पातालेश्वर ज्वेलर्स, समेत प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व उपसभापति नगर परिषद हाजीपुर, विजय कुमार, अवधेश सिंह , मुकेश सिंह, जिला पार्षद मनीष शुक्ला , वार्ड काउंसलर श्रीमती ज्योत्सना, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव ब्रह्मर्षि, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अनिल चंद्र कुशवाहा, रामानंद गुप्ता समय शहर के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में किया गया।
