April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा*पंचायत समिति सदस्य पति हत्याकांड का आरोपी पुरुषोत्तम चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा*पंचायत समिति सदस्य पति हत्याकांड का आरोपी पुरुषोत्तम चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर (जकी अहमद)

रोसड़ा थानांतर्गत बीते शुक्रवार को हुए कॉकरघाट में समिति पति संतोष पासवान हत्याकांड का खुलासा करते हुऐ पुलिस अधिक्षक विनय तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बताते चलें कि समिति पति द्वारा आरोपी विक्की का जमीन दखल करने एवं शराब के कारोबार करने के एवज में समिति पति के द्वारा रूपये की मांग किये जाने के कारण बेगूसराय से शूटर बुलाकर की गयी संतोष पासवान की हत्या ।
घटना में संलिप्त विक्की उर्फ विनीत कुमार एवं शूटर अमन कुमार पोद्वार की गिरफ्तारी हेतु एस०आई०टी० द्वारा लगातार छापेमारी जारी थी। रोसड़ा थानान्तर्गत महेश्वर चौर सुनसान जगह पर कॉकरघाट समिति पति संतोष पासवान अपने मोटरसाईकिल से एक अन्य व्यक्ति के साथ रोसड़ा से अपने घर लौट रहे थे इसी कम में अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा मोटरसाईकिल से ओवर टेक कर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
मामले की गंभरीता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के द्वारा घटना का उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोसड़ा के नेतृत्व एस०आई०टी० का गठन किया। एस०आई०टी द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी पुरुषोतम चौधरी को कांड में प्रयुक्त देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछ ताछ के क्रम में यह पता चला कि गिरफ्तार पुरुषोतम चौधरी अपने साथी संगत के साथ रहते रहते शराब एवं गांजा पीने का लत लग गया, इसके घर के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रहा था। ये ग्राम दसौत के विनीत कुमार उर्फ विक्की से पीने के लिए शराब लेता था। विनीत कुमार उर्फ विक्की का शराब का जब उधार ज्यादा बढ़ गया तो विनीत कुमार उर्फ विक्की इसको शराब का कारोबार करके रुपया कमाने का सलाह दिया। विक्की के कहने पर ये भी शराब का कारोबार करने लगा। विक्की और ये एक साथ शराब का कारोबार करने लगा तथा विदेशी शराब को गाँव में ही लाकर बेचता था काम में कॉकरघाट के पंचायत समिति पति संतोष पासवान बराबर अड्चन देने लगा और संतोष पासवान का कहना था कि यदि तुमलोग शराब बेचोगे तो मुझे रुपया देना होगा। शराब के व्यवसाय में भी संतोष पासवान बाधक बन रहा था जिससे कारण आरोपी विक्की उर्फ विनीत कुमार संतोष पासवान से काफी परेशान था। ग्राम कॉकर के संतोष पासवान मेरारहियार मौजा स्थित पाँच बिगहा ज़मीन एवं इसके फरीक के अन्य लोगों का जमीन को अन्य पासवान समुदाय दखल कब्जा किये हुए है। जमीन कब्जा करने को लेकर संतोष पासवान पुरुषोतम चौधरी के उपर एस०सी०एस०टी० केस करावा चूका है जिसमें यह जेल भी गया था। इसी बीच संतोष पासवान का भतीजा यादव टोला के गंगा दिष्णु यादव की पुत्री को प्रेम प्रसंग में लेकर भाग गया तो गाँव में ही संतोष पासवान का यादव टोला के लोग विरोध करने लगे तथा दोनों पक्ष के बीच मारपीट की घटना हुई ये और विनीत कुमार उर्फ विक्की सोचा कि यही मौका है बदला लेने का पुरूषोतम चौधरी और विनीत कुमार उर्फ विक्की विचार किया गया कि इस समय ये दोनों मिलकर हत्या कर देते हैं तो सारा शंका यादव लोगों के उपर जायेगा। ये दोनों तय योजना के अनुसार बेगुसराय के अपने दोस्त अमन कुमार पोदार जिसके साथ 13:12पीएम रतनपुर थाना कांड सं0-79 / 18 हत्या के केस में जेल जा चूके है जेल में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गयी थी। आरोपी पुरूषोतम कुमार अपने दोस्त शूटर अमन कुमार पोद्धार को अपने घर पर बुलाया और सारी बात बतायी तो अमन कुमार पोद्वार दोस्ती में मदद करने की बात कहकर राजी हो गया । संतोष पासवान प्रत्येक दिन रोसड़ा जाता था ये बात इन सबों को मालूम था। ये लोग दिनांक-09 /10.08.23 को कॉकरघाट पुल पर रेकी किया परंतु संतोष पासवान नहीं आया। दिनांक- 11.08.23 को संतोष पासवान एवं आदमी के साथ मोटरसाईकिल से रोसड़ा की तरफ गया तो विक्की ने सूचना दिया कि आज काम हो जायेगा। संतोष पासवान के रोसड़ा से अपने घर लौटने के क्रम में विक्की एवं अमन कुमार पोद्वार पीछा कर आया और महेश्वर चौर के सूनशान जगह पर ओभर टेक कर पीछे बैठा अमन कुमार पोद्धार संतोष पासवान के सिर पर गोली मारकर तेजी से आगे भाग गया।
अमन कुमार पोद्वार इसको फोन से बताया कि काम हो गया ये भी अपने घर रहुजा से भागकर विभूतिपूर चला गया वहाँ से हाल खबर लेने लगा। सुबह इसको पता चला कि मृतक पक्ष के लोग 12 यादव पक्ष के लोगो का नाम केस में दिये है तब इसको विश्वास हो गया कि इसको कुछ नहीं होगा और ये अपने घर लौट आया।
दिनांक 12.08.23 को ये अपने घर आ रहा था तो पुलिस के द्वारा इसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोसड़ा। फु०नि० सुनील कुमार अंचल पुलिस निरीक्षक, रोसड़ा ,अवनि० प्रसुजय कुमार, थानाध्यक्ष रोसड़ा थाना ०अ०नि० निरंजन कुमार रोसड़ा थाना शमिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.