April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंगवस्त्र-माला पहनाकर माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य का स्वागत किया

अंगवस्त्र-माला पहनाकर माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य का स्वागत किया

*माले ताजपुर टीम ने महासचिव के जत्थे का अगवानी कर आमसभा स्थल हसनपुर की ओर रवाना*

*का० दीपंकर का एक झलक पाने को राहगीरों की लगी भीड़*

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर/समस्तीपुर
19 अगस्त 2023

हसनपुर प्रखण्ड के मालदह गाँव में शहीद का० गुणेश्वर महतो का प्रतिमा अनावरण एवं आमसभा को संबोधित करने जा रहा भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य के काफिले को भाकपा माले के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर रोक कर प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने माले महासचिव समेत जत्थे में शामिल पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, विधायक डा० संदीप सौरभ आदि को अंगवस्त्र- माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान माले महासचिव का एक झलक पाने को राहगीरों की भीड़ लग गई। माले महासचिव ने भीड़ का गर्मजोशी से अभिवादन किया। भीड़ से जगह देने का आग्रह कर माले के स्थानीय कार्यकर्ता शंकर महतो, ब्रहमदेव प्र० सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, जीतेंद्र सहनी की टीम ने महासचिव के जत्थे को समस्तीपुर की ओर होते हुए हसनपुर के लिए रवाना हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.