नव विवाहिताओं ने की पति की दीर्घायु के लिए मधुश्रावणी पूजा
नव विवाहिताओं ने की पति की दीर्घायु के लिए मधुश्रावणी पूजा
(संवाददाता सन्त ज्ञानेश्वर सहनी)
मनीगाछी संवाददाता दरभंगा विगत डेढ़ माह से नव विवाहिताओं द्वारा पति की दीर्घायु के लिए की जा रही नाग पंचमी की पूजा शनिवार को मधुश्रावणी की विशेष पूजा के साथ संपन्न हो गई। इस अवसर पर नव विवाहिताओं द्वारा आवाहित नाग देवता का विशेष पूजन के साथ विसर्जन कर दिया गया। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस अवधि में नाग देवता की विशेष पूजा के साथ ही शिव गौरी की पूजा से महिलाएं जीवन पर्यन्त सुहागिन रहती हैं।इस अवधि में नव विवाहिताओं द्वारा अपनी ससुराल से आए वस्त्र एवं भोजन सामग्री का उपभोग करती हैं।
