लाखों कांवरिया से पटा एन एच 22 ।
लाखों कांवरिया से पटा एन एच 22 ।
रिपोर्ट:ज़ाहिद वारसी
सावन की सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिये पहलेजा घाट से पवित्र गंगा जल लेकर कावरियों की टोली गरीबनाथ घाम मुजफ्फरपुर के लिए चल पड़े है.
सभी गेरुआ वस्त्र धारण किए कावरियों के द्वारा लगाया जा रहे नारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.
पूरा एन एच् 22 गेरुआ बस्त्र धारण किये कांवरियों से पटा हुआ है .
कावरियों की सेवा के लिये जगह जगह सेवा शिविर लगाये गए है.
जिसमे कावरियों को गर्म पानी,नीबू पानी,दूध, चाय,बिस्कुट के अलावे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निशुल्क दवा भी दिया जा रहा है.
हालांकि इस सोमवारी को लेकर कावरियों की भीड़ अधिक दिख रही है.
कांवरियों की सेवा करने बालो की कोई कमी नही दिख रही है.
कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.
