April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व प्रधानमंत्री की 79वी जयंती समारोह का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री की 79वी जयंती समारोह का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते(मीतू कुमारी)

फोटो

दरभंगा कार्यालय जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मीतू कुमारी के आवासीय कार्यालय खाजासराय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 79वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में उपस्थित युवा कांग्रेस के सम्मानित कार्यकर्ता ने उनके चित्र पे माला अर्पण एवं पुस अर्पित किए अपने संबोधन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जिला मीतू कुमारी ने कही की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं उन्होंने कंप्यूटराइज और दूर संचार में बिरहत पैमाने पर कार्य किए स्थानीय स्वराज संस्थानों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिलवाने का काम देश में मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम कर के 18 वर्ष तक के युवाओ को चुनाव मे वोट देने का अधिकार दिलवाए 1990 में एक साधारण यात्री ट्रेन की द्वितीय श्रेणी की गाड़ी उन्होंने अपने भारत यात्रा की शुरुआत बिंदु के रूप में चंपारण को चुना 19 अक्टूबर 1990 को हैदराबाद के चारमीनार से सद्भावना यात्रा शुरू की थी युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता हम लोग संकल्प लेते हैं इस जयंती समारोह पर उनके सिद्धांतों व संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और एक नया राष्ट्र का निर्माण में हम लोग के नेता राहुल गांधी को हाथों को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस महासचिव मोहम्मद फैयाज अली,जिला उपाध्यक्ष अर्शी मोहम्मद,परवेज,गीता देवी,हायाघाट विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शमी,वरिष्ठ नेता प्रोफेसर मिथिलेश कुमार पासवान,राजन पासवान,विकास कुमार महतो,साहिल सिंह,गुड्डू कुमार महतो,गीता देवी,रजिया देवी और अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.