परामर्श सभा में आठ मामलों का निष्पादन
परामर्श सभा में आठ मामलों का निष्पादन
रिपोर्ट:गुड्डू राज
मनीगाछी संवाददाता दरभंगा शनिवार को मनीगाछी थाना परिसर मे परामर्श सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जमीनी विवाद के आठ मामलों का निष्पादन किया गया। सीओ राजीव प्रकाश राय व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी एवं बाजितपुर ओ पी अध्यक्ष मनीष कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस सभा में मनीगाछी थाना क्षेत्र एवं बाजितपुर ओपी क्षेत्र के कई मामले आए। जिसमें मनीगाछी थाना क्षेत्र के सभी 4 मामलों का तथा बाजितपुर ओपी क्षेत्र के 4, कुल 8 मामलों का निष्पादन किया गया।सीओ ने बताया कि अन्य मामलों की सुनवाई जारी है। मौके आरओ कुमारी सरिता रानी, सीआई रामाश्रय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
