August 20, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

रिपोर्ट:गुडडू राज

सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 79वीं जयंती सिंहवाड़ा लालपुर चौक स्थित भोगेन्द्र झा के आवासीय परिसर में मनाई गई। जिसका संचालन सीताराम झा ने करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं सद्भावना दिवस उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं की सहमति से वृक्ष रोपण किया गया। प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष रेयाज अहमद ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक महान युगदृष्टा,आधुनिक भारत के शिल्पकार,संचार क्रांति एवं पंचायती राज के जनक थे। प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कम उम्र में ही देश ही नहीं,बल्कि दुनिया में भारत का नाम आगे बढ़ाया। पंचायती राज को सशक्त बनाकर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का रास्ता खोला। युवा कांग्रेस के जाले विधानसभा अध्यक्ष मेराज अली कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक और आधुनिक भारत के निर्माता थे। पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष पुण्यानंद मिश्रा ने कहा कि उन्होंने देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में ले जाने का काम किया था। विनय चौधरी ने कहा कि उन्होंने मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया। विनय शंकर चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच वाले थे। कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बेकाबू हो गई है। वही सेवादल के प्रखण्ड अध्यक्ष दिलशाद अहमद,गुंजन चौधरी,चंदू चौधरी,मोहम्मद दानिश,गुलजार खलीफा,मोहम्मद सज्जाद,संजय झा,सूरज कुमार,मुरारी झा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.