April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गाड़ियों की भीड़ में भगवान शिव की विशाल मूर्ति लेकर बाबा दरबार में चल कांवरिया

गाड़ियों की भीड़ में भगवान शिव की विशाल मूर्ति लेकर बाबा दरबार में चल कांवरिया
महुआ। रेणु सिंह
गाड़ियों की अतिरिक्त भीड़ से महुआ हाजीपुर रोड अस्त-व्यस्त हो गया। हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 की सोमवार को लेकर एक लेन बंद होने के कारण अधिकतर गाड़ियां महुआ रोड से होकर चलने के कारण इस तरह की नौबत आई। गाड़ियों की भीड़ बढ़ने से महुआ बाजार तो पूरी तरह अस्त-व्यस्त और जाम बना रहा।
गाड़ियों की भीड़ में ही कांवरियों की टोली विभिन्न शिवालयों के लिए बोल बम के नारे लगाते हुए निकले। वही भगवान शिव की विशाल मूर्ति लेकर कावड़ियों की एक बड़ी टोली भी महुआ मार्ग से निकली जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। इधर एनएच 22 की गाड़ियां महुआ होकर निकलने से यह मार्ग पूरी तरह हस्त व्यस्त रहा। यहां गांधी चौक, थाना चौक, जवाहर चौक, मंगरू चौक, कन्हौली बाजार, रानीपोखर, बेलकुंडा, सेंदुआरी, सुभई, रजौली में तो गाड़ियों की लंबी कतार लगी। इस रोड में कांवड़ियों की सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा गया। कावड़िए अपने भाग्य भरोसे बाबा दरबार के लिए निकले। उनकी सुरक्षा को लेकर कोई प्रशासनिक व्यवस्था भी नहीं की गई। हालांकि रोड में आम लोग उनकी सेवा में लग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.