गोरौल में आरोप प्रत्यारोप के बीच हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक।
गोरौल में आरोप प्रत्यारोप के बीच हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक।
वैशाली से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।
गोरौल प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख मुन्ना राय के अध्यक्षता में पदाधिकारियों के बीच मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों का बैठक किया गया। जिस बैठक में टोला सेवक की बहाली जन वितरण प्रणाली सोलर लाइट मनरेगा कमीशन खुदी आदि का मुद्दा बना रहा इन मुद्दों पर काफी बहुत सभी साथ ही आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। बैठक में मुखिया मोहम्मद हाशिम ने टोला सेवक बहाली का मामला उठाया। इस मुद्दे पर काफी बहस हुई। जन वितरण प्रणाली में घोर गड़बड़ी, राशन वितरण में अनियमितता, उपभोक्ताओं को सही वजन नहीं देने का मामला भी छाया रहा। पंचायत में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट के खराब हो जाने का मुद्दा भी सदस्यों ने उठाया। साथ ही इसकी जांच की मांग की। पंचायत समिति सदस्य राज कुमार ने बिजली जड़जर तार को लेकर मुद्दा उठाया। जिसमें पोल गिड़ने की बातें रखी। उन्होंने कहा की जड़-जर तार की वजह से अक्सर बिजली बाधित रहती है बल्कि वहां हादसे का भी डर बना रहता है। पंचायत समिति सदस्यों ने मनरेगा योजना से आज तक कोई कार्य नहीं देने का आरोप लगाया। मनरेगा योजना से किए गए कार्यों के भुगतान के लिए कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा की योजनाओं में कमीशन खोरी चरम पर है। जो कमीशन नहीं देते हैं। उनका भुगतान नहीं किया जाता है। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत वाहन खरीदने के बाद अनुदान का भुगतान करने के लिए पदाधिकारियों द्वारा कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया। बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार, मुखिया मोहम्मद हाशिम, मुखिया बैद्यनाथ राम, विकास कुमार, राजेश कुमार आदि सहीत शामील थें।
