April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पद से सामूहिक इस्तीफे को लेकर कार्यालय को सौंपा ज्ञापन।

गोरौल के बीएलओ ने किया प्रखंड कार्यालय का घेराव

पद से सामूहिक इस्तीफे को लेकर कार्यालय को सौंपा ज्ञापन।

वैशाली जिले से कल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

गोरौल प्रखंड अधीनस्थ अधिकांश भागों के बीएलओ ने आज प्रखंड कार्यालय का घेराव किया और अपने सामूहिक इस्तीफे को लेकर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। दर्जनों बीएलओ ने अपने दिए हस्ताक्षरित बयान में कहा है कि वे शिक्षक हैं और उन्हें बीएलओ बनाया गया है।वे अपने कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन भी करते रहे पर अब वे ऐसे कार्य करने में असमर्थ हैं। बीएलओ ने अपने इस्तीफे देने के कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें विद्यालय आने से पहले और छूट्टी के बाद काम करने को मजबूर किया जाता है जो संभव नहीं है।
बताते चलें कि बीएलओ ने इस बात का खुलासा भी किया कि निदेशक, प्रशासन सह अवर सचिव शिक्षा विभाग के ज्ञापांक 1175 दिनांक 04.07.2023 के आदेशानुसार उन्हें शिक्षण कार्य छोड़ किसी भी गैर शैक्षणिक कार्य के लिए प्रतिनियुक्त नहीं जाना है। इसके साथ-साथ बिहार सरकार शिक्षा विभाग के एक अन्य ज्ञापांक 2112 दिनांक 29.09.2023 का हवाला देते हुए कहा कि है कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत् पठन-पाठन के दिनों में कमी के कारण उनके निर्धारित सारे अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।ऐसी स्थिति में वे विद्यालय जाने से पूर्व और छूट्टी के बाद बीएलओ कार्य करने में समर्थ नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.