हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया
हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया
रिपोर्ट :मोहम्मद एहतेशाम पप्पू
लोजपा रामविलास सुप्रिमो व जमुई के सांसद चिराग पासवान के जमुई से पटना जाने के क्रम में पातेपुर के बहुआरा पिटरौल पम्प के निकट लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया शंकर पासवान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया एवं उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया शंकर पासवान प्रखंड सचिव सूरज कुमार पासवान, प्रखंड प्रधान महासचिव उमेश पासवान, निशांत केशव, जिलामहासाचिव मधुमंगल पासवान, हरिद्वार पासवान, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सुदीप पासवान, राकेश पासवान, युवाप्रखंड उपाध्यक्ष, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष जयनारायण पासवान आदि के साथ ही भारी संख्या में लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आप लोगों का प्यार स्नेह एवं जोश जुनून देख कर मै अति उत्साहित हुं आने वाला समय आप ही लोगों का होगा बस इसी प्रकार मनोबल को ऊंचा रखना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं।
