April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचतत्व में विलीन हुई डॉ सुप्रिया महुआ में लोगों ने जताया शोक, आईएमए ने दी श्रद्धांजलि

पंचतत्व में विलीन हुई डॉ सुप्रिया
महुआ में लोगों ने जताया शोक, आईएमए ने दी श्रद्धांजलि
महुआ। रेणु सिंह
ब्लड कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही डॉ सुप्रिया हार गई। उसने बीते सोमवार की शाम जिंदगी को अलविदा कह दिया। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं महुआ के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर लोकसभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
मृतक डॉ सुप्रिया महुआ के जाने-माने चिकित्सक डा चंचल की पुत्री थी और बीते दो वर्षों से ब्लड कैंसर की जंग लड़ रही थी। डॉ सुप्रिया ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। डॉ सुप्रिया कुछ दिनों तक महुआ पीएचसी में भी सेवा प्रदान की। वही पातेपुर में निजी अस्पताल खोलकर वहां के लोगों को चिकित्सा सेवा देने की काम की। शादी के बाद उसने एक पुत्री को जन्म दी। उसके बाद वह अस्वस्थ हो गई। बाद में उसे ब्लड कैंसर होने का पता चला। इसके बाद वह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में 2 वर्षों से इलाजरत थी। डॉ सुप्रिया की हुई आकस्मिक निधन पर महुआ में आईएमए के डॉ महेश चौधरी द्वारा लोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ नवीन कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ मो शमीम अंसारी, डॉ एससी जायसवाल, डॉ विकास, डॉ आरपी सिंह, डॉ चंदन सिंह, डॉ उदय शंकर कुमार, डा वी दयाल सिंह, डा एमके सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि के अलावा दर्जनों लोग शामिल हुए। उधर अन्य जगहों पर भी शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। डॉ सुप्रिया के शव का अंतिम संस्कार कोलकाता में कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.