April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में पंच सरपंच का धरना! Report। रेणु सिंह

महुआ में पंच सरपंच का धरना
महुआ। रेणु सिंह
राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत पंच सरपंच संघ द्वारा मंगलवार को यहां प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया। धरना सभा के माध्यम से उन्होंने ग्राम कचहरी को मिलने वाली सुविधाओं को पूर्ण करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अपने 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौपा।
धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र राय ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में पंच सरपंच को उपेक्षित किया गया है। ग्राम कचहरियों को मिलने वाली सुविधा से दूर कर दिया गया। जिसके कारण ग्राम कचहरी भगवान भरोसे चल रहा है। इस मौके पर सरपंच धर्मदास, सुनील पासवान, विजय कुमार आदि ने भी अपनी बातों को रखा। उन्होंने कई ग्राम कचहरी को उपेक्षित किया जाना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का हनन बताया। यहां प्रखंड कार्यालय पर पंच सरपंच संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन के कारण भीड़-भारबनी रही। धरना के दौरान पंच सरपंच के द्वारा नारेबाजी भी की गई। उन्होंने चैप्टर पर कहा कि सरकार उनके अधिकारों का हनन नहीं करें। बताया गया कि पंच सरपंच संघ के प्रदेश कमेटी के आह्वान पर राज्य के सभी प्रखंड कार्यालय पर उनका धरना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.