वैशाली ! महुआ ,राष्ट्रीय जनता दल वैशाली जिला अध्यक्ष बैद्य नाथ सिंह चंद्रवंशी एवं महुआ प्रखंड अध्यक्ष मो. नसीम रब्बानी के नेतृत्व में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकारणी का गठन चल रहा है ।इसी कड़ी में महुआ राजेंद्र प्रखंड अध्यक्ष मो. नसीम रब्बानी के साथ वरिष्ठ राजद नेता रंजन यादव ने रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू पंचायत के लिए संतोष यादव को पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है ।अपने निवास स्थान मिर्जा नगर डोगरा में संतोष यादव को पंचायत अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा ।पंचायत अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रखंड एवं जिला के सभी राजद नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि संतोष यादव के नेतृत्व में पार्टी मजबूत एवं आगे बढ़ेगी। श्री यादव ने भी अपने प्रखंड व जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी को ग्रहण करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ पार्टी के विकास के लिए कार्य करूंगा ।

Jमानोनयन पर बधाई देने वालों में महुआ विधान सभा प्रभारी सरफराज एजाज, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, यूवा राजद अध्यक्ष रणविजय यादव ,अमरजीत जय सवाल , रामाशंकर यादव , पारस नाथ सिंह, मुकेश यादव, सरोज यादव, सबिंदर , यादव, रंजन यादव, प्रदीप यादव, संजय पासवान सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता शामिल है।