राजकीय शिक्षा रत्न पुरस्कार नवाजे गए शिक्षक अनिल कुमार, शिक्षकों ने दी बधाई ।
राजकीय शिक्षा रत्न पुरस्कार नवाजे गए शिक्षक अनिल कुमार, शिक्षकों ने दी बधाई ।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार / सुधीर मालाकार।
वैशाली! हाजीपुर ,जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर ग्राम निवासी कई विधाओं में अपनी विशिष्ट पहचान वाले शिक्षक अनिल कुमार को शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2023 से नवाजा है। पुरस्कृत किए जाने पर पातेपुर प्रखंड शिक्षक संघ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शिक्षक अनिल कुमार को बधाई दी है ।शिक्षकों ने बधाई देते हुए कहा कि अनिल कुमार लगभग अठारह वर्षों से अपने सर्व गुणों से लोगों को खासे प्रभावित करते रहे हैं। उन्होंने अपनी वृत्ति को बखूबी स्वरुप देते हुए साहित्यिक रचनाओ के द्वारा हिन्दी भाषा को समृद्ध बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई है। उनके लिखे गीत भी सराहे गए हैं।वे एक कुशल एंकर भी हैं। एक साथ ऐसे कई गुणों के चलते शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा उन्हें शिक्षा रत्न पुरस्कार से नवाजे जाने से शिक्षा जगत गौरवान्वित हुआ है। ऐसे शिक्षक सचमुच पुरस्कार के हकदार भी होते हैं। लोगों ने इसके लिए विभाग को धन्यवाद दिया है। बधाई देने वालों में पातेपुर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला महासचिव झूली लाल पंकज,प्रखंड अध्यक्ष अरविंद राय,अजय कुमार,सुनील कुमार ,अजय कुमार, बैद्यनाथ राय,रमेश कुमार,संपत कुमार,राजू रंजन चौधरी,दिलीप राम,अरविंद प्रभाकर,अशोक कुमार साह,प्रमोद पासवान, सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हैं।
