पातेपुर पीएचसी के कर्मीयों के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया।
पातेपुर पीएचसी के कर्मीयों के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया।
रिपोर्ट मोहम्मद ऐहतेशाम पप्पू
वैशाली :मिशन इंद्रधनुष एवं परिवार नियोजन पखवाड़ा की शत प्रतिशत सफलता को लेकर पातेपुर पीएचसी के कर्मीयों के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अवनी कुमार ने बताया कि 11 सितम्बर से लेकर 16 सितम्बर तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तहत गर्भवती माता एवं नवजात शिशु से पांच वर्ष तक के बच्चों का टिकाकरण प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में मनाया जायेगा। जिसमें लाभार्थी अपने बच्चों का टिकाकरण कराकर अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हों। उन्होंने ने साथ ही कहा कि 11 सितम्बर से 26 सितम्बर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा भी आयोजित है प्रखंड क्षेत्र के लाभार्थी इसका भी लाभ अधिक से अधिक संख्या में उठाएं।
