बाबा गणिनाथ पूजन पर दिखी श्रद्धा और भक्ति
बाबा गणिनाथ पूजन पर दिखी श्रद्धा और भक्ति
महुआ। रेणु सिंह
बाबा गणिनाथ की जयंती पर शनिवार को यहां कालीघाट स्थित मंदिर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ हुई। उनका पूजन श्रद्धा और भक्ति के बीच उल्लास पूर्वक किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उनकी पूजा कर घर परिवार के साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
यहां बाबा गणिनाथ पूजन को लेकर दिनभर मेला सा नजारा रहा। उनकी पूजन करने के लिए महिलाओं की तो काफी भीड़ हुई। यहां आचार्य पंडित के द्वारा विधि विधान के साथ बाबा गणिनाथ का पूजा पाठ कराया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ में उनका जयघोष गूंजता रहा। पूजन के मौके पर अनिल गुप्ता, अमर कुमार गुप्ता, सुमित सहगल, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, शशि कुमार, मुकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, नितेश कुमार, प्रधान जी, अमरेंद्र कुमार अरुण, रमन गुप्ता, सनातन आदि सक्रिय रूप से लग रहे। यहां पर पूजा कमेटी के द्वारा सभापति, उपसभापति, पूर्व नगर पार्षद, समाजसेवी, बुद्धिजीवी आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूजा को लेकर श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। अनिल गुप्ता व शशि ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष गणिनाथ जयंती पर पूजा पाठ होता है। पूजन के लिए महुआ बाजार ही नहीं बल्कि दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाबा गणिनाथ की कृपा श्रद्धालुओं पर बरसती है।
