May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शौचालय अभाव में बच्चों को शौच लगने पर दे दी जाती है छुट्टी हाल महुआ के भदवास पंचायत अंतर्गत अलीपुर मुकुंद स्थित नवसिर्जित प्राथमिक विद्यालय की

शौचालय अभाव में बच्चों को शौच लगने पर दे दी जाती है छुट्टी
हाल महुआ के भदवास पंचायत अंतर्गत अलीपुर मुकुंद स्थित नवसिर्जित प्राथमिक विद्यालय की
महुआ। रेणु सिंह
स्कूलों में बच्चों को ठहराव के लिए हर प्रकार की जुगत किए जा रहे हैं। ताकि वे पूरे समय रुक कर शिक्षा अर्जित करें। जबकि शौचालय के अभाव में उन्हें शौच लगने पर स्कूल से छुट्टी देना शिक्षकों को मजबूरी बन जाती है। यह हाल महुआ के भदवास पंचायत अंतर्गत नवसिर्जित प्राथमिक विद्यालय अलीपुर मुकुंद की है।
शनिवार को स्कूल की दुर्दशा को स्थानीय लोगों ने दिखाते हुए बताया कि जब एक ओर सरकार बच्चों को स्कूल में ठहराव के लिए चहक, खेल खेल में पढ़ाई आदि के लिए प्रयास कर रही है। वही इस स्कूल में शौचालय नहीं रहने के कारण यहां बच्चे शौच लगने पर छुट्टी लेकर घर चले जाते हैं। उक्त पंचायत की मुखिया सविता देवी व उनके पति अजय कुमार राय भी बताते हैं कि नेट पर यहां स्कूल में एक छात्र और एक छात्रा के लिए शौचालय दिखा रहा है। जबकि यहां इसका नामोनिशान भी नहीं है। 15 वर्षों से तीन कमरे वाली भवन अधूरी पड़ी है। अब तो इसके छत, दीवार भी ढहने लगे हैं। स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी रेणु व शिक्षक सरोज कुमार रंजन बताते हैं कि यहां 97 विद्यार्थियों का नामांकन है। इस 65 फीसद से अधिक उनकी उपस्थिति होती है। स्कूल के दो कमरे को मुखिया जी द्वारा जीर्नोद्वार कराई गई है। जिसमें बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने भी बताया कि शौचालय नहीं है। जिससे बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षकों को भी दिक्कत होती है खासकर शिक्षिकाओं को तो भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.