पुलिस ने शराब के साथ वाहन किया जप्त
पुलिस ने शराब के साथ वाहन किया जप्त
महुआ। रेणु सिंह
महुआ थाना की पुलिस ने शराब लदी एक चार पहिया वाहन को पकड़ी है। साथ में दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। यह सफलता थाने के कन्हौली ग्रामीण सड़क पर मिली।
थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्हौली के पास ग्रामीण सड़क पर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन खड़ी है। इसपर गश्ती पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें 99 लीटर विदेशी शराब पाई गई। पुलिस ने गाड़ी सहित शराब को जब्त कर थाने ले आई। धंधेवाज पटना खुसरूपुर निवासी रवि कुमार चौधरी तथा झारखंड लोहरदगा के कुड्डू थाना चुनपतरा निवासी विकास प्रजापति को गिरफ्तार किया गया।

हत्या में पांच आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तहार
महुआ। मारपीट के बाद परिवर्तित हत्या मामले में फरार चल रहे पांच आरोपितों के घर शनिवार को पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए है। यह इश्तिहार कांड के अनुसंधानक एसआई अभय कुमार द्वारा पहाड़पुर में आरोपितों के घर चिपकाए गया। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि उक्त गांव के मोतीलाल सिंह, अन्नु कुमारी, गौरीशंकर, उत्तम कुमार तथा रजिया देवी के घर ढोल बाजे के साथ इश्तहार चिपकाया गया।
