अति पिछड़ों के आरक्षण के लिए संघर्ष करेगी,फूलन जनता पार्टी।
अति पिछड़ों के आरक्षण के लिए संघर्ष करेगी,फूलन जनता पार्टी।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !महुआ ,चौधरी उत्सव विवाह भवन, जवाहर चौक पर फूलन जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम लगन सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ की वकालत की। सरकार से मांग करते हुए कहा कि अति पिछड़ा कैसे आगे बढ़ेगा ,इसके लिए जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था हो। बैठक की संचालन करते हुए राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार राजीव कुमार वर्मा ने अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि सभी पिछड़ा समाज मिलकर राजनीति तैयार करेंगे और संघर्ष करेंगे ।इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। महिला सेल के मीनाक्षी देवी, मुन्नी देवी एवं सुधा कुमारी ने महिलाओं को सबल बनाने पर जोर दिया । बैठक को संबोधित करने वालों में साधु शरण पोद्दार, विकास पोद्दार ,डॉ रणधीर कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, उमेश सिंह ,नागेश्वर प्रसाद सिंह, रामप्रवेश सिंह, नीरज कुमार सिंह, विनोद राम, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ,सोनेलाल पासवान, रविंद्र भगत ,मनोज कुमार ,वशिष्ठ सिंह सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल है।
