March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रखंड भर में धूमधाम से संपन्न हुई महाशिवरात्रि

प्रखंड भर में धूमधाम से संपन्न हुई महाशिवरात्रि


हर-हर महादेव,ॐ नमः शिवाय के जयकारों एवं शिव विवाह के बारात की अद्भुत झांकियों के साथ प्रखंड भर के सभी मंदिरों- शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व संपन्न हुई। वहीं प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के गंज स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम की शिव बारात अति ही निराली थी। इस बारात में छोटे-छोटे बच्चे माता पार्वती, महादेव शिव एवं भूत-पिचास की भूमिका में नजर आए। वहीं माता पार्वती की भूमिका में वैष्णवी एवं महादेव शिव की भूमिका में आदित्य कुमार शिवम थे। इस बारात की भीड़ को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वैसे प्रशासन काफी चुस्त-दुरुस्त दिख रही थी। लोगों के अनुसार कल्याणपुर के बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम में आने वाले सभी लोगों की इच्छा पूर्ण होती है। इसलिए हर वर्ष कई जिले के लोग शिवरात्रि के दिन यहां दर्शन और पूजा करने को आते हैं।बता दें कि इस मंदिर के पुजारी मनोज झा एवं नरेश गिरी हैं। मौके पर मंदिर के अध्यक्ष कुशेश्वर पंडित, पूर्व मुखिया रणवीर कुमार विनोद,अरुण ठाकुर,संजीत चौधरी,संजीव शर्मा उर्फ संजू, विजय कुमार महतो, मुकेश कुमार ठाकुर संगम, छात्र जदयू जिला सचिव पुरुषोत्तम कुमार चौधरी,नाथो साह,नाथो पासवन, राजीव चौधरी,सिकंदर चौधरी सहित हजारों पुरुष-महिलाएं, ग्रामीण एवं छात्र- युवा एवं पुलिस प्रशासन के होमगार्ड के सिपाही, चौकीदार अजय कुमार,रमेश कुमार,हरे राम पासवान सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.