राज्यपाल के द्वारा सम्मानित हुए दंत चिकित्सक डॉ एम के रंजन।
राज्यपाल के द्वारा सम्मानित हुए दंत चिकित्सक डॉ एम के रंजन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !हाजीपुर ,इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से पटना में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें वैशाली जिले के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ एम के रंजन जो कि वर्तमान में एसोसिएशन के वैशाली जिला अध्यक्ष हैं ,उन्हें सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यो के लिए महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव चुक एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ अशोक धोबले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।कार्यक्रम में महाराष्ट्र के तनुजा देशपांडे बिहार के प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ विशाल आनंद ,डॉ पंकज प्रकाश एवं डॉ अनु प्रकाश भाग लेते हुए डिजिटल डेंटिस्ट्री विषय पर विस्तार से जानकारी दी ।जिसे बताया कि दंत चिकित्सा के क्षेत्र में डिजिटाइजेशन का बहुत ही महत्व है ।दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं एवं उसके समाधान तथा दंत चिकित्सकों के सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर रोजगार सृजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। डॉ एम के रंजन का महामहिम राज्यपाल के द्वारा सम्मानित होने पर पर हाजीपुर के दंत चिकित्सक डॉक्टर एस के मंडल ,डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ सुधीर कुमार, डॉ नीलकमल ,डॉ शशि कुमार ,डॉ काजोल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
